Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

हिन्दी दिवस: 'हिंदी है भारत की आशा, हिंदी है भारत की भाषा'

हर साल 14 सितंबर को मनाया जाने वाला हिंदी दिवस भारत की करोड़ों की आबादी को जोड़ने वाली भाषा के प्रति सम्मान और गर्व का प्रतीक है। हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक विरासत और एकता का प्रतीक भी है। इसलिए हिंदी दिवस का एक खास महत्व है और इसे मनाने के पीछे का उद्देश्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

हिंदी भाषा संस्कृत से जन्मी है और इसकी लिपि देवनागरी है। यह भारत के कई राज्यों में बोली जाती है और इसका साहित्यिक इतिहास बहुत समृद्ध है। मुंशी प्रेमचंद, रवींद्रनाथ टैगोर, शरतचंद चट्टोपाध्याय, महादेवी वर्मा, रामधारी सिंह दिनकर और सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जैसे महान कवियों और साहित्यकारों ने हिंदी साहित्य को विश्व स्तर पर ख्याति दिलाई है।  

हिंदी एक ऐसी भाषा है जो करोड़ों लोगों द्वारा बोली जाती है। भारत में हिंदी भाषा का एक खास दर्जा है। दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली हिंदी के महत्व और इसके इस्तेमाल को और प्रोत्साहित करने की जरूरत है।