दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भारी बारिश जारी है। इससे हरियाणा के गुरुग्राम के कई इलाकों में जिंदगी थम गई। कई इलाके पानी में डूब गए, जिससे यातायात जाम हो गया और लोग घंटों फंसे रहे। लोगों का कहना है कि ये पहला मौका नहीं है जब गुरुग्राम पर बारिश का असर देखने को मिला। उनके मुताबिक बार-बार इसी तरह बनने वाले हालात शहरी बुनियादी ढांचे की नाकामी को दिखाते हैं। लोगों का कहना है कि सड़कों पर जगह-जगह पानी भरने से न सिर्फ उन्हें असुविधा होती है बल्कि उनके वाहन भी बार-बार खराब हो जाते हैं। उनके मुताबिक वाहनों की मरम्मत के लिए उन्हें या तो अपनी जेब से पैसा खर्च करना पड़ता है या फिर इंश्योरेंस क्लेम का सहारा लेना पड़ता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से भारी से बहुत भारी बारिश के अनुमान को देखते हुए गुरुग्राम प्रशासन ने स्कूलों और कार्यालयों को ऑनलाइन मोड पर काम करने का निर्देश दिया है।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.