गुजरात के वडोदरा जिले में महिसागर नदी पर बने पुल के ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। तलाशी अभियान शुक्रवार फिर से शुरू हुआ क्योंकि दो व्यक्ति अभी भी लापता हैं। आणंद और वडोदरा को जोड़ने वाले चार दशक पुराने पुल का एक हिस्सा बुधवार सुबह पादरा कस्बे के पास गंभीरा गांव के पास ढह जाने से कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए। ये हादसा सुबह सात बजे हुआ था।
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और अन्य एजेंसियों की कम से कम 10 टीमों द्वारा पूरे दिन खोज और बचाव अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी अनिल धमेलिया ने बताया, "18 डेड बॉडीज हमने रिकवर की हैं और दो पर्सन के मिसिंग की लिस्ट हमारे पास है और अभी उसको हम ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "आज का हमारे ऑपरेशन का जो प्राइमरी ऑब्जेक्टिव है जो डेड बॉडी है बिल्कुल वो फंसी हुई है ट्रैप है, वो एक ज्यादातर स्लेप के नीचे ट्रैप है, उनको निकालने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही साथ जो ट्रक फंसा हुआ है, ट्रक का ड्राइवर भी मिसिंग है। तो वो डेड बॉडी को रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं।"
गुजरात पुल हादसा: मृतकों की संख्या 18 हुई, फंसे हुए शवों को निकालने के लिए अभियान जारी
You may also like
दिल्ली में राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मिले DK शिवकुमार.
मुंबई, अहमदाबाद में सरकारी ऑफिसों को बम से उड़ाने की कई धमकियां, BMC, NSE, AMC निशाने पर.
NDA बैठक में PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल पर प्रस्ताव पारित, नेताओं ने दी बधाई.
दक्षिण दिल्ली के बेगमपुर में प्रिंटिंग प्रेस की दुकान में लगी आग.