Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से झारखंड में होली, ईद और सरहुल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में सीएम ने अधिकारियों से होली, सरहुल, ईद और रामनवमी जैसे आगामी त्योहारों के दौरान राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को कहा। उच्चस्तरीय बैठक के दौरान, उन्होंने अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने का भी निर्देश दिया।

बैठक के बाद सोरेन ने कहा, "त्योहारों के मौसम में असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। मैंने अधिकारियों से ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।" मुख्यमंत्री ने उन इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत पर जोर दिया, जहां सांप्रदायिक तनाव या संघर्ष की आशंका है।उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा, "चिह्नित संवेदनशील क्षेत्रों में शांति समितियों के साथ नियमित बैठकें करें और समन्वय स्थापित करें।"