बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का इंतजार अब लगभग खत्म होने वाला है। राज्यभर में मतगणना कल सुबह आठ बजे से शुरू होगी और दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएंगी। इस बार का चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक रहा, इस बार प्रमुख दलों राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता दल (यूनाइटेड) [जद(यू)], भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय दलों — के बीच कड़ी टक्कर देखी गई। चुनाव आयोग ने सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मतगणना केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या विवाद की स्थिति न बने। आयोग के मुताबिक, इस बार वोटिंग प्रतिशत में पिछली बार की तुलना में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
सभी को अब इस बात की उत्सुकता है कि क्या राज्य में सत्ता परिवर्तन होगा या मौजूदा गठबंधन एक बार फिर वापसी करेगा। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने मतगणना से पहले अपने-अपने स्तर पर बैठकें की हैं और परिणामों की रणनीति तैयार कर ली है। इस बार युवा मतदाता और पहली बार वोट डालने वालों ने नतीजों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाई है। सोशल मीडिया पर भी मतगणना से पहले कयासों और चर्चाओं का दौर जारी है। कल जब परिणाम सामने आएंगे, तो यह तय होगा कि बिहार की बागडोर अगले पांच वर्षों के लिए किसके हाथों में जाएगी।