एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि गुरुवार को लंदन जा रहे उसके विमान के अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार 241 लोगों की मौत हो गई। विमानन कंपनी ने गुरुवार देर रात जारी एक बयान में कहा, ‘‘हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत की पुष्टि हो चुकी है।’’
बयान में कहा गया है कि एकमात्र जीवित व्यक्ति भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है और उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान गुरुवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद यहां एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे।
अहमदाबाद विमान दुर्घटना: एयर इंडिया ने विमान में सवार 241 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की
You may also like
मारुति सुजुकी अपनी गाड़ियों में करेगा 30 हजार रूपये तक की बढ़ोतरी, 1 जून से लागू होंगी नई कीमतें.
Sant Sansad 2026: 'हमें अपने घर की स्त्रियों को भी दोबारा सनातन संस्कृति का पाठ पढ़ाना होगा' — सरितानंद गिरि.
सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट के साथ बंद, ब्लू-चिप शेयरों में मुनाफावसूली का नतीजा.
Sand Sansad 2026: 'धर्मांतरण का सबसे बड़ा कारण है संस्कारों की कमी' — साध्वी विभानंद गिरि.