Breaking News

जनसंख्या असंतुलन और सांप्रदायिक तनाव पर सख्ती, राजस्थान में डिस्टर्ब एरिया एक्ट लाने का कैबिनेट फैसला     |   इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने पर जताई सहमति     |   महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया     |   भारत-ईयू व्यापार समझौता अंतिम चरण में, अगले कुछ दिनों में डील पूरी होने की संभावना- स्पेन के विदेश मंत्री     |   दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण केस में SC सख्त, अवैध निर्माण पर निगरानी को लेकर HC पर उठाए सवाल     |  

SL vs AUS: स्मिथ ने 10 हजार टेस्ट रन बनाने के बाद हासिल की एक और उपलब्धि

स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ते हुए एशिया में टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनकर नया रिकॉर्ड बनाया है।

कार्यवाहक ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ये उपलब्धि हासिल की। यहां उन्होंने अपने 36वें शतक के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में एक और शतक जड़ दिया।

35 साल के स्टीव को एशियाई धरती पर रिकी पोंटिंग के 1,889 रनों से आगे निकलने के लिए सिर्फ 27 रनों की जरूरत थी। उन्होंने लंच के तुरंत बाद श्रीलंकाई स्पिनर निशान पीरिस की गेंद पर सिंगल रन लेकर ये रिकॉर्ड बनाया।