Breaking News

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने पर जताई सहमति     |   महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया     |   भारत-ईयू व्यापार समझौता अंतिम चरण में, अगले कुछ दिनों में डील पूरी होने की संभावना- स्पेन के विदेश मंत्री     |   दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण केस में SC सख्त, अवैध निर्माण पर निगरानी को लेकर HC पर उठाए सवाल     |   प्रयागराज में ट्रेनी विमान क्रैश होकर तालाब में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू     |  

खो-खो विश्व कप के ओपनिंग मैच में भारत ने नेपाल को 42-37 से हराया

भारत ने खो-खो विश्व कप के रोमांचक शुरुआती मुकाबले में सोमवार को नेपाल को 42-37 से हराकर जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।

भारत ने शुरुआती सात मिनट के खेल में 24-0 की बढ़त बनाई जबकि नेपाल ने अगले सात मिनट में 20 अंक जुटाए। मध्यांतर तक भारत के पास 24-20 की बढ़त थी। भारतीय टीम ने मध्यांतर के बाद 14 मिनट के खेल में 18 अंक बनाए जबकि नेपाल की टीम 17 अंक ही हासिल कर सकी।