Breaking News

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया     |   भारत ने छठी बार जीता U19 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से दी शिकस्त     |   हरसौर में नागौर पुलिस की ओर से जब्त 10 टन विस्फोटक मामले की जांच NIA को सौंपी गई     |   दिल्ली: सफदरजंग के पास NDMC गोदाम में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं     |   ओडिशा में 1.1 करोड़ इनामी माओवादी दंपती समेत 17 अन्य विद्रोहियों ने सरेंडर किया     |  

भारतीय गोल्फर दीक्षा संयुक्त नौवें पायदान पर, डच लेडीज ओपन में तीन भारतीयों ने कट में बनाई जगह

भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर डच लेडीज ओपन के दूसरे दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त रूप से नौवें पायदान पर है। दीक्षा ने आखिरी छह होल में तीन बर्डी और एक बोगी लगाई जिससे उनका कुल स्कोर तीन अंडर का है। दूसरे भारतीयों में हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर की नंबर एक खिलाड़ी हिताक्षी बक्शी ने 73 का कार्ड खेला। उन्होंने पहले दौर में 71 का कार्ड खेला था। वे संयुक्त रूप से 26वें पायदान पर है। कट में प्रवेश करने वाली तीसरी खिलाड़ी अवनी प्रशांत रहीं। पहले दौर में 77 का कार्ड खेलने वाली इस खिलाड़ी ने दूसरे दौर में सात शॉट का सुधार किया और संयुक्त 51वें नंबर पर है। त्वेसा मलिक (74-75) कट में जगह बनाने से चूक गई जबकि प्राणवी उर्स ने चोट के कारण शुरुआती दौर के बाद नाम वापस ले लिया।