Breaking News

'अमेरिका-इजरायल से बच्चों की शहादत का बदला लेंगे', बोले ईरान के नए सुप्रीम लीडर     |   'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद ही रहेगा', बोले ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई     |   CBI ने रिटायर्ड डॉ मुनीराकुमारी के खिलाफ ₹19.24 करोड़ की धोखाधड़ी की जांच शुरू की     |   इंडियन आर्मी ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंका में ब्रिज प्रोजेक्ट शुरू किया     |   दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 23 मार्च से शुरू होगा, तीन दिन चलेगा सेशन     |  

फुटबॉल दिग्गज लियोनेल मेसी पहुंचे मुंबई

महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी रविवार को ‘विश्व कप स्तर’ की सुरक्षा के बीच मुंबई पहुंचे। दोपहर के आसपास मुंबई पहुंचे मेसी के चार शहरों के ‘जीओएटी इंडिया टूर 2025’ का यह दूसरा दिन है। विश्व कप जीतने वाली अर्जेंटीना की टीम के कप्तान मेस्सी ताज कोलाबा में थोड़ी देर आराम करने के बाद क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (ब्रेबोर्न स्टेडियम) जाएंगे जहां वह एक पैडल जीओएटी क्लब स्पर्धा में शामिल होंगे। इसके बाद वह एक सेलीब्रिटी फुटबॉल मैच में शिरकत करेंगे।

इंटर मियामी टीम के अपने साथी लुई सुआरेज और रोड्रिगो डि पॉल के साथ मेस्सी के शाम पांच बजे के आसपास प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम पहुंचने की उम्मीद है। मुंबई पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है जिसमें स्थल के अंदर पानी की बोतलें, धातु की चीजें और सिक्के ले जाने पर प्रतिबंध शामिल है जबकि भीड़ पर नजर रखने के लिए ‘वॉचटावर’ भी लगाए गए हैं। मेसी के दौरे के दौरान स्टेडियम के पास भारी भीड़ की उम्मीद करते हुए पुलिस ने स्थल के अंदर और बाहर दो हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘कोलकाता में हुई अराजकता और सुरक्षा में चूक को देखते हुए हमने ब्रेबोर्न और वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की है।’’ मेसी शनिवार तड़के भारत पहुंचे थे लेकिन कोलकाता में दौरे का पहला चरण खराब भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा में चूक के कारण जल्द ही अराजकता में बदल गया। हालांकि हैदराबाद चरण में उनका शाम का कार्यक्रम कोलकाता की अराजकता के बिल्कुल विपरीत था जो सुचारू रूप से चला।