Breaking News

ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने एस जयशंकर को अमेरिका-इजरायल के हमलों की जानकारी दी     |   भारत और ईरान के विदेश मंत्रियों ने क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर फोन पर बात की     |   महाराष्ट्र में UCC लाने की तैयारी, BJP विधायक ने प्राइवेट बिल सदन में किया पेश     |   चीन की रेड क्रॉस सोसाइटी के जरिए ईरान को 2 लाख डॉलर की आर्थिक मदद देगी     |   सबरीमाला सोना चोरी केस: SIT ने HC में मुख्य पुजारी की जमानत रद्द करने की मांग की     |  

फुटबॉल: भारतीय टीम 18 नवंबर को मलेशिया के खिलाफ फ्रेंडली मैच खेलेगी

 नए हेड कोच मानोलो मार्केज की देखरेख में तीन मैच में जीत का स्वाद चखने में नाकाम रहीं भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम 18 नवंबर को हैदराबाद में मलेशिया के खिलाफ फ्रेंडली मैच खेलेगी। एआईएफएफ यानी अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने बुधवार को इसका ऐलान किया।

एआईएफएफ ने पिछले महीने घोषणा की थी कि मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा लेकिन उन्होंने मैच की जगह नहीं बताई थी। अब उसने बुधवार को मैच एक दिन पहले करने के साथ वेन्यू का भी ऐलान किया है। एआईएफएफ ने कहा, ‘‘ भारत और मलेशिया के बीच फीफा फ्रेंडली मैच 18 नवंबर 2024 को हैदराबाद (तेलंगाना) के गाचीबोवली स्टेडियम में खेला जाएगा।’’

फीफा ने 11 से 19 नवंबर इस साल का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच विंडो रखा है। फीफा विंडो के दौरान निर्धारित अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए क्लबों को अपने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम के लिए रिलीज करना अनिवार्य है। भारतीय टीम फीफा की रैंकिंग में 125वें जबकि मलेशिया 133 वें पायदान पर है।

18 नवंबर का मैच राष्ट्रीय टीम के लिए कोच के तौर पर मार्केज का चौथा मैच होगा। वो निचली रैंकिंग वाली टीम के खिलाफ जीत की तलाश में होंगे। दोनों टीमों के बीच पिछला मैच अक्टूबर 2023 में मर्डेका कप सेमीफाइनल में खेला गया था। इस मैच में भारत को 2-4 से हार मिली थी।