मुंबई इंडियंस ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (66 रन) के अर्धशतक के बाद अपनी गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से शनिवार को महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को आठ रन से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं दिल्ली कैपिट्ल्स को लगातार अंतराल पर विकेट गंवाने का खामियाजा अपने तीसरे फाइनल में हार से भुगतना पड़ा और उसे तीसरी बार उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा।
बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम अपने घरेलू मैदान पर हरमनप्रीत के अर्धशतक के बावजूद सात विकेट पर 149 रन ही बना सकी। हरमनप्रीत ने 44 गेंद में नौ चौके और दो छक्के की मदद से 66 रन बनाए लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें कोई अच्छा जोड़ीदार नहीं मिला जिससे टीम धीमी शुरूआत के बाद इस स्कोर तक ही पहुंच सकी। कप्तान ने नैट साइवर ब्रंट (30 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 गेंद में 89 रन की साझेदारी निभाई। अगर यह साझेदारी नहीं बनी होती तो मुंबई इंडियंस की टीम इस स्कोर तक भी नहीं पहुंची होती।
150 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 141 रन ही बना सकी। मुंबई इंडियंस की ओर से नैट साइवर ब्रंट ने 30 रन देकर तीन, अमेलिया केर ने 25 रन देकर दो जबकि शबनीम इस्माइल, हेली मैथ्यूज और साइका इशाक ने एक एक विकेट लिया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मारिजाने काप (26 गेंद में 40 रन), जेमिमा रोड्रिग्स (21 गेंद में 30 रन) और निकी प्रसाद (23 गेंद में नाबाद 25 रन) ने तेजी से रन जुटाने की कोशिश की लेकिन डीसी की टीम लक्ष्य से आठ रन दूर रह गई।
DC vs MI: मुंबई ने दूसरी बार जीता खिताब, दिल्ली को फाइनल में 8 रन से हराया
You may also like
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 भारत ने 101 रनों से जीता, पांड्या बने जीत के हीरो.
ऑस्ट्रेलिया टीम में पैट कमिंस की वापसी, तीसरे एशेज टेस्ट के लिए संभाली कमान.
IPL 2026: नीलामी में 350 क्रिकेटरों की लगेगी बोली, 1390 खिलाड़ियों ने कराया था पंजीकरण.
IND vs SA: आमने-सामने होंगे भारत और दक्षिण अफ्रीका, कटक में खेला जाएगा पहला टी20 मैच.