Breaking News

लालू प्रसाद यादव की आंखों में दिक्कत, इलाज के लिए दिल्ली आ रहे     |   नीतीश कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लग सकती है मोहर     |   दिल्ली में प्रदूषण की वजह से 5वीं तक की ऑफलाइन क्लास सस्पेंड     |   जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, इलाके की घेराबंदी     |   बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संजय सरावगी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई दी     |  

Champions Trophy 2025: 29 साल बाद पाकिस्तान में ICC टूर्नामेंट की वापसी

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत आज से होने जा रही है। आठ साल बाद इस टूर्नामेंट की वापसी हो रही है। पिछली बार यह टूर्नामेंट 2017 में खेला गया था, जब पाकिस्तान भारत को हराकर चैंपियन बना था। गत विजेता पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में बुधवार को उद्घाटन मैच के साथ ही इसका आगाज हो जाएगा।

तमाम परेशानियों के बाद शुरू हुआ टूर्नामेंट
चैंपियंस ट्रॉफी के शुरू होने से पहले ही इसको लेकर अनिश्चितता, नाटकीयता और पर्दे के पीछे की सरगर्मियां को देखा जा चुका है। 'मिनी विश्व कप' के नाम से मशहूर इस टूर्नामेंट में आठ टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी और अपने क्रिकेट इतिहास का सुनहरा अध्याय लिखने की कोशिश में होंगी। भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। भारत के सभी मैच दुबई में होंगे जबकि बाकी टीमें पाकिस्तान में खेलेंगी। पाकिस्तान में 1996 विश्व कप के बाद पहला आईसीसी टूर्नामेंट हो रहा है। भारत ने सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला
शायद ही किसी क्रिकेट आयोजन में इतना भू राजनीतिक तनाव, दो अहम प्रतिभागियों के दो प्रशासनिक बोर्ड (भारत और पाकिस्तान) की जिद और मेजबान स्टेडियमों की तैयारियों को लेकर आशंकाएं देखने को मिली हों। इससे नब्बे के दशक की यादें ताजा हो गई जब उपमहाद्वीप में क्रिकेट का आयोजन आनन-फानन में की गई किसी पार्टी की तरह लगता था। एक बार जब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के कप्तान पहले मैच के टॉस के लिए उतरेंगे तो मैदान से बाहर की ये सारी बातें हाशिए पर चली जाएंगी।