नौ साल की भारतीय महिला कार्टिंग सनसनी अतीका मीर ने इतिहास रच दिया है। अतीका चैंपियंस ऑफ द फ्यूचर एकेडमी प्रोग्राम की अंडर-10 कैटेगरी की फाइनल रेस में पोडियम फिनिश करने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। अतीका ने प्रतिष्ठित ग्लोबल चैंपियनशिप के छठे राउंड में मिनी अंडर-10 कैटेगरी में तीसरा स्थान हासिल करके ये उपलब्धि हासिल की।
ये चैंपियनशिप दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्राइवरों को आकर्षित करती है। अतीका ने धमाकेदार लैप लगाई और क्वालीफाइंग में दूसरे स्थान पर रहीं। ये किसी भारतीय के लिए एक और रिकॉर्ड है। अतीक को दुनिया की बेहतरीन कार्टरों के खिलाफ कड़ा संघर्ष करना पड़ा और उन्होंने उनकी चुनौती को तोड़ते हुए फाइनल में जगह बनाई। वे अपनी कैटेगरी में तीसरे नंबर पर रहीं।
अतीका को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सॉबर फॉर्मूला वन टीम की तरफ से एक विशेष पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। इनाम के तौर पर इस सप्ताहांत उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में यास मरीना फॉर्मूला वन रेस में किक सौबर फॉर्मूला वन टीम (एयूडीआई) के विशेष दौरे में भी हिस्सा लिया।
कार्टर अतीका मीर ने चैंपियंस ऑफ द फ्यूचर एकेडमी फाइनल रेस में इतिहास रचा
You may also like
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 भारत ने 101 रनों से जीता, पांड्या बने जीत के हीरो.
ऑस्ट्रेलिया टीम में पैट कमिंस की वापसी, तीसरे एशेज टेस्ट के लिए संभाली कमान.
IPL 2026: नीलामी में 350 क्रिकेटरों की लगेगी बोली, 1390 खिलाड़ियों ने कराया था पंजीकरण.
IND vs SA: आमने-सामने होंगे भारत और दक्षिण अफ्रीका, कटक में खेला जाएगा पहला टी20 मैच.