Breaking News

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के प्रश्नावली की अधिसूचना जारी     |   गृह मंत्री अमित शाह बोले- झारखंड में 1 करोड़ का इनामी नक्सली ​​पतिराम मांझी ढेर     |   PM नरेंद्र मोदी ने डोडा हादसे पर दुख जताया, ‘हमने अपने बहादुर जवानों को खो दिया’     |   प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर राहुल नवीन आधिकारिक दौरे पर कोलकाता पहुंचे     |   शिक्षा मंत्रालय ने IIT कानपुर स्टूडेंट्स सुसाइड मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित की     |  

BCCI आज करेगी भारत के नए टेस्ट कप्तान और इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम का ऐलान

आज BCCI इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान करने वाली है. यह दौरा जून 2025 में शुरू होगा, जिसमें भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. यह सीरीज 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल का हिस्सा होगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद यह पहला बड़ा दौरा है, और सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नया कप्तान कौन होगा और टीम में किन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी. 

टीम इंडिया की सेलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर आज दोपहर मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम और नए कप्तान का ऐलान करेंगे. शुभमन गिल कप्तानी की रेस में सबसे आगे हैं. 25 साल के गिल ने हाल ही में आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस को अपनी कप्तानी में प्लेऑफ तक पहुंचाया है. हालांकि, कुछ विशेषज्ञ जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाने की वकालत कर रहे हैं, लेकिन उनकी फिटनेस और वर्कलोड को लेकर चिंताएं हैं. ऋषभ पंत का नाम भी उपकप्तान के तौर पर उभरकर सामने आया है, क्योंकि उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग टेस्ट टीम के लिए अहम है.