Breaking News

हम आर्मी को खुली छूट देते हैं, तीनों सेना के अध्यक्षों संग हाई लेवल मीटिंग में बोले पीएम मोदी     |   दिल्ली: स्कूल फीस एक्ट को कैबिनेट की मंजूरी, अब मनमाने ढंग से फीस नहीं बढ़ा सकेंगे स्कूल     |   चीन के लियाओनिंग में रेस्टोरेंट में आग लगने से 22 लोगों की मौत, 3 घायल     |   दिल्ली जल बोर्ड की अहम बैठक, पानी को लेकर हो सकते हैं कुछ अहम फैसले     |   PM नरेंद्र मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री चुने जाने पर मार्क कार्नी को दी बधाई     |  

चैत्र नवरात्रि में कब करें कलश की स्थापना? देखें नवरात्रि के नौ दिनों का कैलेंडर

हर साल में चार बार नवरात्र (Chaitra Navratri 2025) का पर्व मनाया जाता है, जिसमें से दो प्रकट नवरात्र होते हैं, जिन्हें चैत्र और शारदीय नवरात्र के रूप में जाना जाता है। वहीं माघ और आषाढ़ महीने में आने वाले नवरात्र को गुप्त नवरात्र कहा जाता है। नवरात्र का आठवां और नौवा दिन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इन दोनों ही तिथियों पर कन्या पूजन का विधान है।

इस साल चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 मार्च को शाम 04 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, चैत्र नवरात्र की शुरुआत 30 मार्च से होने जा रही है। इस दिन घट स्थापना का मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहने वाला है -

घटस्थापना मुहूर्त - सुबह 06 बजकर 13 मिनट से सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक

चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों का कैलेंडर (Chaitra Navratri Calendar 2025)

  • दिन (Day)    तिथि (Date)    वार    देवी पूजा (Devi Puja)
  • पहला दिन    30 मार्च 2025    रिववार    मां शैलपुत्री
  • दूसरा दिन    31 मार्च 2025    सोमवार    मां ब्रह्मचारिणी
  • तीसरा दिन    01 अप्रैल 2025    मंगलवार    मां चंद्रघंटा
  • चौथा दिन    02 अप्रैल 2025    बुधवार    मां कूष्मांडा
  • पांचवा दिन    03 अप्रैल 2025    गुरुवार    मां स्कंदमाता
  • छठवां दिन    04 अप्रैल 2025    शुक्रवार    मां कात्यायनी
  • सातवां दिन    05 अप्रैल 2025    शनिवार    मां कालरात्रि
  • आठवां दिन    06 अप्रैल 2025    रविवार    मां महागौरी
  • नौवां दिन    07 अप्रैल 2025    सोमवार    मां सिद्धिदात्री