Breaking News

ऑपरेशन सिंदूर: 'भारत के पास एयर डिफेंस की मजबूत ग्रिड’, बोले DG एयर ऑपरेशन     |   ऑपरेशन सिंदूर: 'हम अगले मिशन के लिए तैयार’, बोले DG एयर ऑपरेशन एके भारती     |   ‘हमारे सभी एयरबेस ऑपरेशनल हैं’, प्रेस ब्रीफिंग में बोले डीजी एयर ऑपरेशन     |   ऑपरेशन सिंदूर: 'अगले मिशन के लिए तैयार और तत्पर', ब्रीफिंग में बोली सेना     |   ऑपरेशन सिंदूर: दुश्मन के जहाज को पास आने का मौका नहीं दिया- DG एयर ऑपरेशन     |  

Aaj ka Rashifal: 10 मई का दिन इन राशियों के लिए अच्छा, जानें अपना राशिफल?

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

मेष राशि: आज का राशिफल

आज का दिन मिश्रित रहेगा। परिवार के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा और बच्चों का भी सहयोग मिलेगा। भूमि संबंधी कामों में निवेश करने की प्लानिंग चल रही है, उस पर अमल करें। परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। व्यवसाय में प्रॉपर्टी या कमीशन संबंधी कामों में अनुभवी इंसान का मार्गदर्शन लें, क्योंकि इस समय धोखा भी हो सकता है। बिजनेस में लेन-देन करते वक्त पक्के बिल का इस्तेमाल करें, वरना भविष्य में परेशानी आ सकती है। जीवनसाथी अथवा परिवार जनों की सलाह के लिए वरदान साबित होगी। प्रेम संबंधों को मजबूत बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखना जरूरी है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। अत्यधिक काम की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन महसूस होगा। मेडिटेशन और योगा करना इस समस्या का उचित निवारण है।

वृषभ राशि: आज का राशिफल

व्यापारिक स्थिति में संतुलन बढ़ेगा। व्यापारिक विस्तार होगा। प्रेम और संतान पर ध्यान दें। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। रक्त संबंधी रिश्तो में मजबूती आएगी। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आप संतान के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि: आज का राशिफल

स्वास्थ्य अच्छा नहीं चल रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापार भी अच्छा है, लेकिन निवेश करने से बचें। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और आपको अपनी अच्छी सोच को बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके कामों से आपको तरक्की मिलेगी, जिसे देखकर परिवार में खुशी आएंगी। आज किसी जश्न का आयोजन हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देने के लिए रहेगा। पारिवारिक समस्याएं आपको परेशान करेंगी। कोई नया काम आप सोच समझकर करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

कर्क राशि: आज का राशिफल

आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। जैसा आप चाहेंगे, वैसा कम और ज्यादा जीवन में होने के संकेत हैं। प्रेम और संतान थोड़ा मध्यम चल रहा है। व्यापार अच्छा रहेगा। अपने अंदर ऊर्जा विराजमान रहेगी। व्यापार में भी आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जो आपको खुशी देगा। पारिवारिक रिश्तों में यदि कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। आप बिजनेस के किसी काम को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी नई योजना मे आप सोच समझ कर कदम बढ़ाएं ,नहीं तो इससे आपको समस्या आएगी। विद्यार्थियों को नए साल में लापरवाही करने से बचना होगा।

सिंह राशि: आज का राशिफल

मन चिंतित रहेगा। खर्चे को लेकर भी मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य सुधर चुका है। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा एक-दो दिन के लिए गड़बड़ रहेगा। प्रेम और संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। अपने भाई की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। कोई पुराना मित्र यदि आपसे लंबे समय बाद मिलने आए, तो आप उसमें कोई गिले शिकवे न रखें, जीवनसाथी के करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा, जिससे आपका मनोबल और बढ़ेगा। धन को लेकर कोई काम यदि रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा।

कन्या राशि: आज का राशिफल

स्वास्थ्य अच्छा नहीं चल रहा है। प्रेम और संतान अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यात्रा का योग है। शुभ संकेत हैं, बस स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। सामाजिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी, जिससे आपको एक नई पहचान मिलेगी। आप अपने भाई से यदि किसी काम को लेकर कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको मिल सकती है। यदि आपने किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने का सोचा है, तो उसके लिए आप कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

तुला राशि: आज का राशिफल

व्यवसाय की स्थिति मजबूत होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसमें उन्हें मेहनत अधिक करनी होगी। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको बेवजह क्रोध करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा।

वृश्चिक राशि: आज का राशिफल

भाग्यवश काम बनेंगे। राह के रोड़े हटेंगे। यात्रा में लाभ होगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।

धनु राशि: आज का राशिफल

बचकर रहें, चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। परिवार मे किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करें। आप अपने साथ-साथ औरों के कामों पर भी ध्यान लगाएंगे। आपके कुछ कामों में विघ्न पैदा हो सकती हैं। आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके सामने कोई बड़ा खर्चा आ सकता है।

मकर राशि: आज का राशिफल

जीवनसाथी के साथ बड़े प्यार से रहेंगे इन दिनों। नौकरी-चाकरी में भी अच्छी स्थिति बनेगी। प्रेम और संतान भी अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यदि आपने अपने कामों में जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आपको अपने पिताजी से काम को लेकर सलाह मशवरा करने की आवश्यकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ किसी कोर्स के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है।

कुंभ राशि: आज का राशिफल

डिस्टर्बेंस महसूस करेंगे। लोगों की तरफ से भी थोड़ा डिस्टर्ब किए जाएंगे, लेकिन जीत आपकी होगी। कार्यों में विघ्न-बाधा आएगी लेकिन कर ले जाएंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ की योजनाओं पर ध्यान नहीं देंगे। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके कामों में विघ्न डालने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनके लिए आपको बुद्धि का प्रयोग करना होगा। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। कामों में कोई नुकसान हो सकता है। आपको संतान की पढ़ाई लिखाई में कुछ समस्या आ सकती है, जिसे आपको उनके सीनियर की मदद से बातचीत करके दूर करना होगा।

मीन राशि: आज का राशिफल

भावुक होकर निर्णय मत लीजिएगा। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम और संतान मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर दबाव अधिक रहेगा। धन को लेकर भी आपको थोड़ी टेंशन रहेगी, इसलिए आपको बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में यदि आपने ढील दे रखी थी, तो उसमे फैसला आने में देरी हो सकती है। आप किसी जमीन जायदाद की खरीदारी की भी योजना बना सकते हैं।