राजस्थान के नागौर शहर में शनिवार को ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने बंशीवाला मंदिर में सोने का छत्र चढ़ाया। ये कार्यक्रम शहर में ट्रांसजेंडरों की ओर से आयोजित एक सप्ताह तक चलने वाले समारोह का हिस्सा था, जिसमें कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। देश भर से ट्रांसजेंडर समुदाय के 1000 से ज्यादा सदस्यों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। समारोह आज को खत्म होगा।