Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

प्रयागराज महाकुंभ: वाराणसी जंक्शन पर बनाए गए हैं रेस्ट सेंटर, तीर्थयात्रियों की सुविधा का पूरा इंतजाम

महाकुंभ की शुरुआत होने में कुछ ही दिन बचे हैं। प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी जंक्शन के बाहर रेस्ट सेंटर बनाए गए हैं। लगभग चार हजार वर्ग फुट में फैले इस एरिया को दो सेक्शन में बांटा गया है। हर सेक्शन में 2,000 यात्रियों के ठहरने की क्षमता है।

अधिकारियों के मुताबिक इन रेस्ट सेंटर में चिकित्सा सेवाओं, फायर ब्रिगेड, सार्वजनिक घोषणा प्रणाली और अन्य आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं। रेलवे अधिकारी तीर्थयात्रियों के लिए हर तरह की सुविधा देने का पूरा इंतजाम करने में जुटे हैं।महाकुंभ मेला 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा। महाकुंभ मेले में चालीस करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।