Breaking News

वाराणसी: महिला दिवस पर विश्वनाथ मंदिर में महिलाओं को मिला VIP ट्रीटमेंट     |   IND vs NZ: टीम इंडिया का बड़ा फैसला, फाइनल में नहीं होगा कोई बदलाव     |   मौलाना की टिप्पणी के बाद UP के कई जिलों में लोगों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस मुख्यालय हुआ अलर्ट     |   बिहार: निशांत कुमार ने जेडीयू की सदस्यता ली, एक्टिव पॉलिटिक्स में हुई एंट्री     |   रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज पर जानलेवा हमला, हुए जख्मी     |  

प्रयागराज महाकुंभ 2025: संगम में डुबकी लगाने वालों की संख्या 52 करोड़ के पार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में रविवार को गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महाकुंभ में अमृत स्नान और माघी पूर्णिमा बीत जाने के बाद भी आस्था का जनसैलाब थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को शाम आठ बजे तक एक करोड़ 49 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। 13 जनवरी को महाकुंभ शुरू होने के बाद से 52.96 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में स्नान किया है।

रविवार को महाकुंभ का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ यातायात और दूसरी सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्रयागराज आ रहे सभी श्रद्धालुओं से यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में चारों ओर से आ रहे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने 17 से 20 फरवरी तक ग्रामीण और नगर क्षेत्र में पहली से आठवीं क्लास के सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और दूसरे बोर्ड से मान्यता प्राप्त अंग्रेजी और हिंदी माध्यमों के स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई का निर्देश दिया है।