Breaking News

HMPV वायरस का एक और केस मिला, अब पुडुचेरी में 5 साल की बच्ची संक्रमित     |   MP के सीएम मोहन यादव का ऐलान, धार्मिक शहरों में होगी शराबबंदी     |   आतिशी ने दिल्ली के कालकाजी मंदिर में किए दर्शन, थोड़ी देर में दाखिल करेंगी नामांकन     |   केरल: त्रिशूर के पीची डैम में गिरे 4 छात्रों में से एक की मौत     |   दिल्ली: दोपहर 12 बजे अरविंद केजरीवाल करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस     |  

मुंबई का गणेश गली गणपति मंडल इस साल उत्सव में आरती का लाइव प्रसारण करेगा

मुंबई के मशहूर गणेश गली गणपति मंडल में गणेश उत्सव की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। ये मंडल मशहूर मंदिरों और ऐतिहासिक स्मारकों की थीम पर बप्पा की मूर्ति तैयार करता है। इस साल पंडाल की थीम उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पर होगी।

भक्तों के लिए गणेश गली गणपति मंडल आरती और पूजा का लाइव प्रसारण करता है। गणेश गली गणपति मंडल ने अनुष्ठानों और महाआरती के प्रसारण के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म से साझेदारी की है।

गणेश उत्सव भगवान गणेश के जन्म के रूप में मनाया जाता है। इस उत्सव के दौरान श्रद्धालु बप्पा की मूर्तियों को अपने घरों में लाते हैं। कम से कम डेढ़ दिन और ज्यादा से ज्यादा 11 दिनों तक घरों में बप्पा की पूजा-सेवा की जाती है। अनंत चतुर्दशी के दिन सभी श्रद्धालु बप्पा को भारी मन से विदा कर देते हैं। इस साल ये उत्सव सात सितंबर से शुरू होगा।