Breaking News

ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम- 'बातचीत करो वरना बड़ी कार्रवाई के लिए रहो तैयार'     |   गुजरात में ATS की कार्रवाई, ISIS से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार     |   बिहार के CM सम्राट चौधरी का आज दिल्ली दौरा, PM मोदी से होगी मुलाकात     |   लखनऊ: टेरर फंडिंग पर ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 8 बैंक खाते सीज     |   यूपी में ‘आधी आबादी’ के हक की लड़ाई के लिए प्रोटेस्ट, CM योगी करेंगे अगुवाई     |  

जम्मू कश्मीर: लगातार बारिश के कारण वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा फिर से स्थगित, कटरा में मौजूद सैंकड़ों श्रद्धालु निराश

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में मौजूद माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा लगातार हो रही बारिश की वजह से अगले आदेश तक फिर से स्थगित कर दी गई है। श्राइन बोर्ड से मिली इस जानकारी के बाद कटरा में मौजूद सैंकड़ों श्रद्धालुओं के चेहरों पर मायूसी छा गई। त्रिकुटा पहाड़ियों पर रात भर हुई भारी बारिश और घने कोहरे के कारण अधिकारियों ने देर रात एडवाइजरी जारी की। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा अगला आदेश जारी होने तक स्थगित रहेगी।

तीर्थयात्रा के लगातार स्थगित होने से कई श्रद्धालु निराश हैं। वो बताते हैं कि जिस तैयारी के साथ मां वैष्णो के दर्शन करने आए थे, बारिश ने उसमें खलल डाल दिया है। माता वैष्णो देवी की यात्रा 26 अगस्त को हुए भूस्खलन के बाद स्थगित कर दी गई थी। तीर्थस्थल मार्ग पर बादल फटने से हुए भूस्खलन में 34 लोगों की मौत हो गई थी और 20 लोग घायल हो गए थे। श्राइन बोर्ड ने सभी तीर्थयात्रियों से यात्रा के बारे में आगे की जानकारी के लिए उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखने को कहा है।