कश्मीर में भारी बारिश के कारण प्राधिकारियों ने पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी है। जम्मू कश्मीर के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक ‘पोस्ट’ साझा की, ‘‘पहलगाम और बालटाल दोनों आधार शिविरों से श्री अमरनाथजी यात्रा 30 जुलाई 2025 के लिए स्थगित कर दी गई है।’’ कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने बताया कि बुधवार सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण बालटाल और नुनवान/चंदनवाड़ी आधार शिविरों से यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है। अब तक 3.93 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।
भगवती नगर आधार शिविर से गुरुवार को यात्रा स्थगित रहेगी। विभाग ने कहा, ‘‘यात्रा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण आधार शिविरों से तीर्थयात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि 31 जुलाई, 2025 को भगवती नगर जम्मू से बालटाल और नुनवान आधार शिविरों की ओर किसी भी जत्थे की आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी।’’
जम्मू कश्मीर: भारी बारिश के कारण पहलगाम और बालटाल मार्गों पर अमरनाथ यात्रा स्थगित
You may also like
सूरज बड़जात्या की बेटी की शादी में 'प्रेम' का जलवा, सलमान और सितारों का लगा जमावड़ा.
Google Maps में बड़ा बदलाव, अब AI से बात करके बना सकेंगे यात्रा का प्लान.
ऑस्ट्रेलिया के सोशल इम्पैक्ट ऐप 'Saveful' का भारत में आगाज.
10 साल पुराने सड़क हादसे का आया फैसला, महिला की मौत के मामले में चालक को मिली सजा.