Breaking News

गुजरात: AAP विधायक चैतर वसावा की जमानत अर्जी पर 10 जुलाई को सुनवाई होगी     |   दिल्ली में 9 जुलाई के भारत बंद का कोई असर नहीं होगा- CTI चेयरमेन बृजेश गोयल     |   लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदाता सूची अपडेशन जरूरी है- CEC ज्ञानेश कुमार     |   दिल्ली में ओवरएज्ड वाहनों पर फ्यूल बैन हटा, 1 नवंबर से NCR के सभी जिलों में लागू होगा नियम     |   चिली के राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी, बोले- दोनों देशों की दोस्ती और मजबूत हो रही     |  

अमरनाथ यात्रा: तीर्थयात्रियों का नया जत्था पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना, अब तक 30,000 लोग कर चुके हैं दर्शन

देश भर से तीर्थयात्री जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा में लगातार शामिल हो रहे हैं। शनिवार को श्रद्धालुओं के दो अलग-अलग जत्थे भगवती नगर आधार शिविर से अनंतनाग जिले में स्थित पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना हुए।
 
तीन जुलाई को अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल से 38 दिनों की सालाना यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक लगभग 30,000 तीर्थयात्री 3,880 मीटर ऊंचे पवित्र गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

अब तक साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोगों ने अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। अमरनाथ यात्रा नौ अगस्त को खत्म होगी।