Breaking News

कर्नाटक के गवर्नर ने कल असेंबली को संबोधित करने से मना किया, वजह अभी साफ नहीं     |   नोएडा इंजीनियर मौत: आरोपी बिल्डर अभय को फिर से न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   अमेरिकी दूत कल रूस जाएंगे, पुतिन से होगी मीटिंग     |   उत्तर प्रदेश में राज्यपाल के आधिकारिक आवास ‘राज भवन’ का नाम बदलकर अब ‘जन भवन’ रखा गया     |   जनसंख्या असंतुलन और सांप्रदायिक तनाव पर सख्ती, राजस्थान में डिस्टर्ब एरिया एक्ट लाने का कैबिनेट फैसला     |  

पुरी के जगन्नाथ मंदिर में गुप्त कैमरे के साथ पहुंचा व्यक्ति हिरासत में लिया गया

ओडिशा में पुरी के जगन्नाथ मंदिर में मंगलवार को गुप्त कैमरा लेकर पहुंचे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।  पुलिस ने बताया कि उसने गुप्त कैमरे वाला चश्मा पहना हुआ था और 12वीं सदी के इस मंदिर में फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी पूरी तरह प्रतिबंधित है। पुरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पिनाकी मिश्रा ने बताया कि मंदिर के बेहराना द्वार के पास तैनात सुरक्षाकर्मियों को कैमरे की रोशनी चमकने पर संदेह हुआ और करीब से जांच करने पर पता चला कि कैमरा लगे हुए चश्मे के साथ वह परिसर में दाखिल हुआ था। उन्होंने बताया कि वह व्यक्ति इसी क्षेत्र का रहने वाला था और उसे पूछताछ के लिए तुरंत सिंहद्वार थाने ले जाया गया। एसपी के अनुसार, यह पता लगाया जा रहा है कि क्या उसने मंदिर के अंदर कोई तस्वीर खींची या वीडियो बनाया है।