Breaking News

सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |   80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं     |   स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिकी विदेश मंत्री की भारत को बधाई     |   स्वतंत्रता दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं, वीर शहीदों को किया नमन     |  

इस फल को Flight और Train में ले जाना है गुनाह! जानिए इस साधारण फल के पीछे छिपा बड़ा कारण

मीठे, खट्टे, मौसमी और विदेशी फलों का स्वाद तो सभी ने चखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा फल भी है जिसे ट्रेन, फ्लाइट या किसी सार्वजनिक वाहन में ले जाना प्रतिबंधित माना जाता है? हैरानी की बात है कि यह फल कोई अनोखी विदेशी उपज नहीं, बल्कि हमारा रोजमर्रा का सूखा नारियल है! पूजा–पाठ, प्रसाद और कई व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाला सूखा नारियल स्वाद और पोषण का बेहतरीन स्रोत है। लोग इसे नियमित रूप से खरीदते भी हैं, लेकिन इसके बावजूद इसे ले जाने पर रोक क्यों लगाई जाती है?

दरअसल, सूखा नारियल तेल और फैट से भरपूर होता है, जिसकी वजह से इसकी प्रकृति अत्यधिक ज्वलनशील हो जाती है। हल्की-सी चिंगारी, घर्षण या अत्यधिक गर्मी भी इसे चटकने पर मजबूर कर सकती है, जिससे आग लगने या धुआं होने का खतरा बढ़ जाता है। इन्हीं सुरक्षा मानकों के चलते सूखे नारियल को हवाई अड्डों, ट्रेनों और कुछ सार्वजनिक वाहनों में ले जाने से रोक जाता है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक यह छोटा-सा दिखने वाला फल गलत परिस्थितियों में बड़ा हादसा बन सकता है।