Breaking News

MP: ऑटो पलटने से कांग्रेस विधायक विपिन जैन घायल, सिर में लगी चोट     |   अफगानिस्तान में हमले पर पाकिस्तान का दावा, आतंकी ठिकाने टारगेट     |   मैक्रों करेंगे G7, चीन और IMF के साथ वर्चुअल बैठक     |   असम लोकसभा उपचुनाव लड़ सकती हैं सुष्मिता देव, सूत्रों का दावा     |   बीजेपी में शामिल हो सकती हैं TMC सांसद सुष्मिता- सुत्र     |  

ट्रंप ने ब्राजील पर 50% और साउथ कोरिया पर 15% लगाया टैरिफ

अमेरिका और साउथ कोरिया के बीच ‘फुल एंड कंप्लीट' व्यापार समझौता हो गया है. इस समझौते के तहत अमेरिका साउथ कोरिया से होने वाले आयात पर 15 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा. ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में बताया कि साउथ कोरिया संयुक्त राज्य अमेरिका को निवेश के लिए 350 अरब डॉलर देगा. उन्होंने कहा कि साउथ कोरिया अमेरिका से 100 अरब डॉलर की तरलीकृत प्राकृतिक गैस या अन्य ऊर्जा उत्पाद खरीदेगा. 15 प्रतिशत की यह टैरिफ दर साउथ कोरिया के लिए एक तरह से राहत की खबर है क्योंकि इससे पहले ट्रंप ने उसपर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी. ट्रंप ने जापान और यूरोपीय संघ के साथ भी 15 प्रतिशत टैरिफ दर पर ही व्यापार समझौता किया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का आदेश दे दिया है. ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो पर तख्तापलट की कोशिश के आरोपों पर मुकदमा चल रहा है और ट्रंप इससे नाराज हैं.