Breaking News

दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेस-वे समेत चार रास्तों पर भारी वाहनों की स्पीड लिमिट घटाकर 40KM प्रति घंटा की गई     |   लालू प्रसाद यादव की आंखों में दिक्कत, इलाज के लिए दिल्ली आ रहे     |   नीतीश कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लग सकती है मोहर     |   दिल्ली में प्रदूषण की वजह से 5वीं तक की ऑफलाइन क्लास सस्पेंड     |   जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, इलाके की घेराबंदी     |  

अमेरिका में खत्म हुआ 43 दिन चलने वाला शटडाउन, सदन से पारित बिल पर ट्रंप ने किए हस्ताक्षर

अमेरिकी इतिहास का सबसे लंबा चलने वाला शटडाउन आखिरकार खत्म हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सरकारी वित्त पोषण विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए, जिससे 43 दिन लंबा ‘शटडाउन’ समाप्त हो गया। इस शटडाउन के कारण संघीय कर्मचारियों को वेतन न मिलने की वजह से आर्थिक संकट झेलना पड़ा, यात्रियों को हवाई अड्डों पर दिक्कतें आई और कई खाद्य बैंकों पर लंबी कतारें लग गई। इसने वाशिंगटन में राजनीतिक विभाजन को और गहरा कर दिया।

ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर दबाव बनाने के लिए कई एकतरफा कदम उठाए जैसे परियोजनाएं रद्द करना और कर्मचारियों को बर्खास्त करने की कोशिश।उन्होंने स्थिति के लिए डेमोक्रेट्स को दोषी ठहराया और मतदाताओं से कहा कि अगले मध्यावधि चुनावों में उन्हें सबक सिखाएं। वित्त पोषण विधेयक को प्रतिनिधि सभा में 209 के मुकाबले 222 मतों से पारित किया गया, जबकि सीनेट ने इसे पहले ही मंजूरी दे दी थी।

विवाद का केंद्र बिंदु स्वास्थ्य बीमा पर कर रियायतों का विस्तार था, जिसे डेमोक्रेट्स शामिल करना चाहते थे लेकिन रिपब्लिकन इसके खिलाफ थे।रिपब्लिकन सांसद टॉम कोल ने कहा, ‘‘हमने 43 दिन पहले ही कहा था कि सरकारी शटडाउन कभी समाधान नहीं होता और इस बार भी नहीं हुआ।’’ अंततः आठ सीनेटरों के समझौते से यह गतिरोध टूटा।