Breaking News

कफ सिरप स्कैम: SIT जांच के बाद 12 मास्टरमाइंड की हुई पहचान, UP में रेड जारी     |   कोयला घोटाला आरोपी नवनीत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत     |   देवरिया प्लॉट आवंटन केस में लखनऊ पुलिस ने पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार किया     |   गोवा अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स ने रोहिणी कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत की गुहार     |   गोवा के CM प्रमोद सावंत आज 11:30 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस     |  

इंडियन एयरस्ट्राइक से खौफ में पाकिस्तान, रडार सिस्टम को सियालकोट में फॉरवर्ड बेस पर किया तैनात

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के सात दिन बाद पाकिस्तान में भय का माहौल है। भारत की संभावित सैन्य कार्रवाई की आशंका के बीच पाकिस्तानी सेना ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पाकिस्तान ने इंडियन एयरस्ट्राइक की आशंका को भांपते हुए सियालकोट सेक्टर में फॉरवर्ड लोकेशन पर रडार सिस्टम तैनात कर दिए हैं। भारत की मूवमेंट्स पर नजर रखने के लिए पाकिस्तान फिरोजपुर से सटे इलाकों में भी इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर इकाइयों को फॉरवर्ड बेस पर तैनात कर रहा है। हाल ही में पाकिस्तान ने चोर कंटोनमेंट क्षेत्र में TPS-77 रडार सिस्टम लगाया, जो भारत की हर गतिविधि पर करीबी नजर रख सकेगा। यह इलाका अंतरराष्ट्रीय सीमा से केवल 58 किलोमीटर दूर है।

इसी बीच, पाकिस्तान ने लगातार पांचवें दिन सीजफायर का उल्लंघन करते हुए कुपवाड़ा, बारामूला और अखनूर सेक्टर्स में बिना किसी उकसावे के फायरिंग की। भारतीय सेना ने भी हर मोर्चे पर मजबूती से जवाब दिया। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी और 17 घायल हुए थे। आतंकियों ने बैसारन घाटी में पर्यटकों को निशाना बनाकर यह हमला किया था। इस हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCS) की बैठक में ऐतिहासिक कदम उठाए गए। भारत ने सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। यह पहली बार है जब भारत ने इतनी बड़ी और निर्णायक कार्रवाई की है। विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि संधि पर रोक तब तक जारी रहेगी जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद का समर्थन करना बंद नहीं करता।