Breaking News

सिक्कम: नेशनल हाईवे 10 पर सिंगतम-रंगपो के बीच भूस्खलन, गंगटोक जाने वाली सड़क बंद     |   बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने पेंशन लाभार्थियों के खातों में ₹1,423.94 करोड़ भेजे     |   UP: ‘लंबे समय तक अयोध्या को नजरअंदाज किया गया’, बोले सीएम योगी आदित्यनाथ     |   इंग्लैंड से हार के बाद BCCI खिलाड़ियों-कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा     |   दिल की बीमारियों के बाद कैंसर बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी जानलेवा बीमारी: WHO     |  

मूसेवाला, बाबा सिद्दीकी, सलमान के घर फायरिंग... लॉरेंस बिश्नोई का आरोपी भाई अनमोल अमेरिका से लाया जा रहा भारत

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई कई गंभीर अपराधों में आरोपी है. उसपर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है. इसके साथ ही अभिनेता सलमान खान के घर पर हुए हमले की साजिश रचने का भी आरोप अनमोल बिश्नोई पर लगा है.

अनमोल बिश्नोई को भारत लाना जांच एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता है. उसे अमेरिका से भारत लाया जा रहा है. इस गिरफ्तारी से देश में हुए कई हाई-प्रोफाइल अपराधों की जांच को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है. अनमोल बिश्नोई पर मुंबई के जाने-माने राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में भी आरोप लगा है. सुरक्षा एजेंसियां उसे भारत लाकर इस मामले में और अधिक जानकारी हासिल करने की कोशिश करेंगी.