Breaking News

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के प्रश्नावली की अधिसूचना जारी     |   गृह मंत्री अमित शाह बोले- झारखंड में 1 करोड़ का इनामी नक्सली ​​पतिराम मांझी ढेर     |   PM नरेंद्र मोदी ने डोडा हादसे पर दुख जताया, ‘हमने अपने बहादुर जवानों को खो दिया’     |   प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर राहुल नवीन आधिकारिक दौरे पर कोलकाता पहुंचे     |   शिक्षा मंत्रालय ने IIT कानपुर स्टूडेंट्स सुसाइड मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित की     |  

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में स्पीच देने के लिए आज लंदन रवाना होंगी ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज लंदन की यात्रा पर जा रही हैं। वह आज यानी 21 मार्च को लंदन के लिए रवाना होंगी और 27 मार्च को व्याख्यान देंगी। वह 28 मार्च को वापस आएंगी। वहीं मुख्य सचिव मनोज पंत भी इस बार मुख्यमंत्री के साथ विदेश दौरे पर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि, लंदन में उनका चार दिन का कार्यक्रम होना वाला है। वहीं आगामी 24 मार्च को वह भारतीय उच्चायोग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहीं, 25 मार्च को बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट, 26 मार्च को गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट कार्यक्रम व 27 मार्च को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी और 28 मार्च को कोलकाता वापस लौट आएंगी।

मुख्यमंत्री ममता ने अपनी गैर-मौजूदगी में राज्य प्रशासन का काम सुचारू रूप से चलाने के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है। वहीं इस खास टास्क फोर्स में राज्य के पांच वरिष्ठ मंत्री, 3 IAS व दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों को शामिल किया गया है। वहीं इन 5 मंत्रियों में फिरहाद हकीम, चंद्रिमा भट्टाचार्य, अरूप विश्वास, डॉ शशि पांजा व सुजीत बोस शामिल हैं। इसके साथ ही इसमें राज्य की गृह सचिव नंदिनी चक्रवर्ती के साथ ही 2 वरिष्ठ IAS अधिकारी विवेक कुमार व प्रभात मिश्रा तथा वरिष्ठ IPS अधिकारियों में राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार व कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा को रखा गया है।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर जोनाथन मिची ने उन्हें बीते नवंबर 2023 में आमंत्रित किया था, जब वह बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट के लिए कोलकाता में थे। मुख्यमंत्री की लंदन के लिए उड़ान 21 मार्च को दुबई के रास्ते निर्धारित है। यह ममता बनर्जी की ब्रिटेन की दूसरी यात्रा होगी। इससे पहले नवंबर बीते 2017 में उन्होंने एडिनबर्ग में एशिया स्कॉटलैंड इंस्टीट्यूट और एडिनबर्ग चैंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से स्कॉटिश डेवलपमेंट इंटरनेशनल द्वारा आयोजित एक व्यापारिक बैठक में भाग लिया था।