नेपाल में भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ युवाओं के नेतृत्व में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दार्जिलिंग, नेपाल की सीमा से सटा हुआ है। दार्जिलिंग के एसपी प्रवीण प्रकाश ने कहा, "भारत और नेपाल के बीच जहां भी हमारे आधिकारिक चेकपॉइंट हैं, वहां हमने किसी भी असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए 24x7 चेकपॉइंट लगाए हैं। हम सतर्क रहेंगे। हमने सीमा क्षेत्र में कुछ पुलिस फोर्स को भी तैनात किया है और हम गश्त कर रहे हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके और अगर उसका कोई सुरक्षा संबंधी प्रभाव हो, तो हम उस स्थिति को तुरंत बेअसर कर सकें ताकि हमारी तरफ सब कुछ सुरक्षित रहे।"
उन्होंने कहा, "नेपाल के साथ हमारी एक लंबी सीमा है, इसलिए सीमा पर इलाके में हम गश्त भी कर रहे हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हमारे पास कुछ रिजर्व बल भी हैं... यहां पूरी तरह से शांति है, चिंता करने या घबराने की कोई जरूरत नहीं है।" एसपी प्रवीण प्रकाश ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, हालात शांतिपूर्ण है। हालांकि, वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। नेपाल जाने वाले कई ट्रक सड़क पर खड़े हैं।
नेपाल के मौजूदा हालातों को देखते हुए पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा
You may also like
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमलों के खिलाफ ढाका में प्रदर्शन, लोगों ने बनाई मानव श्रृंखला.
सऊदी अरब ने मार गिराए 50 ड्रोन, ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिडिल ईस्ट में हालात और गंभीर.
नासा ने चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अप्रैल में आर्टेमिस चंद्रमा रॉकेट के प्रक्षेपण को दी मंजूरी.
आवारा कुत्ते के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने कुत्ते को मार डाला.