Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

H-1B, H-4 वीजा आवेदकों की आज से कड़ी जांच, सोशल मीडिया भी खंगालेगा अमेरिका

अमेरिका का ट्रंप प्रशासन 15 दिसंबर से एच1बी और एच4 वीजा आवेदकों की कड़ी जांच और सत्यापन शुरू करेगा, जिसमें उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल की जांच भी शामिल होगी। अमेरिका के विदेश विभाग ने एक नए आदेश में कहा कि 15 दिसंबर से सभी एच-1बी आवेदकों और उनके आश्रितों की ऑनलाइन मौजूदगी की समीक्षा की जाएगी। छात्र और ‘एक्सचेंज विजिटर’ पहले से ही इस समीक्षा के दायरे में थे और अब विभाग ने सोशल मीडिया प्रोफाइल की जांच करने की इस जरूरत को एच1-बी आवेदकों और एच-4 वीजा पर उनके आश्रितों को शामिल करने के लिए बढ़ा दिया है।