Breaking News

वाराणसी: महिला दिवस पर विश्वनाथ मंदिर में महिलाओं को मिला VIP ट्रीटमेंट     |   IND vs NZ: टीम इंडिया का बड़ा फैसला, फाइनल में नहीं होगा कोई बदलाव     |   मौलाना की टिप्पणी के बाद UP के कई जिलों में लोगों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस मुख्यालय हुआ अलर्ट     |   बिहार: निशांत कुमार ने जेडीयू की सदस्यता ली, एक्टिव पॉलिटिक्स में हुई एंट्री     |   रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज पर जानलेवा हमला, हुए जख्मी     |  

मकर संक्रांति से पहले रायपुर में पतंग बाजार गुलजार, बच्चों की पसंद बनी छोटी पतंगें

मकर संक्रांति आने में कुछ ही दिन बचे हैं। इससे पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सड़क किनारे रंग-बिरंगी पतंगों की दुकानें गुलजार हैं। बाजारों में पहले से त्योहार की रौनक है। परिवार के साथ पहुंचे उत्साहित बच्चों को हर आकार की पतंगें लुभा रही हैं। बाजार में कागज से लेकर कपड़े तक, तरह-तरह के पतंग उपलब्ध हैं। हालांकि इस साल बच्चे दो इंच की छोटी पतंगें सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

बेशक इस साल पतंगों की कीमत ज्यादा है, लेकिन दुकानदार बताते हैं कि खरीदारों के उत्साह में कोई कमी नहीं। दुकानदारों की बिक्री पिछले सालों के मुकाबले ज्यादा हो रही है। लोग 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। उधर पतंग बेचने वाले भी इस साल त्योहारी मौसम में अच्छी कमाई की उम्मीद कर रहे हैं।