Breaking News

ईरान ने किया एयरक्राफ्ट करियर 'अब्राहम लिंकन' पर मिसाइल अटैक का दावा; US बोला- खतरा किया नाकाम     |   पाकिस्तान के कई शहरों में घुसे अफगान ड्रोन, तालिबान ने चंद घंटों में किया एयरस्ट्राइक का पलटवार     |   शेयर मार्केट धड़ाम... निफ्टी 180 अंक गिरा, सेंसेक्स 588 अंक लुढ़का     |   रूसी कच्चे तेल को अमेरिका की मंजूरी के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई     |   अमेरिकी एयरस्ट्राइक में ईरानी शिक्षक की मौत     |  

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को, पहलगाम हमले के बाद पहली बैठक होगी

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक बुधवार को होगी। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे बैठक बुलाई गई है।

पिछले सप्ताह केंद्रीय मंत्रिमंडल की कोई बैठक नहीं हुई और केवल सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक 23 अप्रैल को हुई थी जिसमें पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की गई थी।

सीसीएस की बैठक के बाद भारत ने पिछले बुधवार को पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को कम करने समेत कई कदमों की घोषणा की थी।