पाकिस्तान के मुरीदके में साल 2012 को मस्जिद के पास बहुत लोग इकट्ठे हुए थे, उस वक्त एक नमाज पढ़ी जा रही थी, दरअसल वहां नमाज पढ़ी जाती है जब कोई मर जाता है, वो नमाज कसाब के लिए पढ़ी गई थी, कसाब वो, जो 26/11 हमले का आंतकवादी था और भारत में उसे फांसी दे दी गई थी। उस वक्त मास्टरमाइंड हाफिज सईद कसाब को हीरो बताते हुए कह रहा था कि, "कसाब की शहादत बाकी युवाओं को प्रेरित करती रहेगी।"
दरअसल, हम आपको बताएंगे उस मुरीदके की कहानी जहां ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा पर भारतीय सेना ने हमला किया। जोकि पाकिस्तान के मुरीदके में स्थित है। पाकिस्तान में बड़ा आम है मकरज के नाम पर आतंकवादी संगठन चलाना। लश्कर ए तैयबा जो है वो कुरान आइडियोलॉजी के मानता है। पाकिस्तानी आर्मी इन्हें शह देती और वहां इनके होटल या तमाम रेस्टॉरेंट भी चलते हैं। दिखाने की कोशिश करते हैं कि वो शिक्षा का फूल खिलाते हैं, मरकज ए तैयबा की छवि को दुनिया में काफी अच्छा दिखाने की कोशिश की।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उस मरकज ए तैयबा की एक किताब, उसमें जिहाद के बारे में समझाया गया तो उसमें भारत को बड़ा दुश्मन बताया और उसमें कहा गया कि हमारा मकसद बुराई को खत्म करना है। दूसरी चीज थी कि गैर मुस्लिम को दूर करना, इस्लाम कट्टरवादी बनना। इस तरह की पढ़ाई कराई गई उस मुरीद के मरकज ए तैयबा में। सिंपल लोगों को आतंकवादी बनाने के लिए यहां पर दिमागी तौर पर तैयार किया जाता है।
अब आपको बता दें कि भारतीय सेना ने जिन नौ आतंकवादी संगठन पर अटैक किया, उनमें से एक मुरीदके में आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा था। जहां पर आतंकवादी ट्रेनिंग दी जाती है। जिसे पाकिस्तान और उनकी सेना पूरी तरह से समर्थन करती है। एक रिपोर्ट का मुताबिक, 26/11 हमले का आतंकी अजमल कसाब भी यहीं का स्टूडेंट था, यहां तक कि तहव्वुर राणा ने भी यहां का दौरा किया था, जोकि अभी हिरासत में है। लेकिन वो खुद इसको स्वीकार नहीं करता।
लेकिन भारत ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की थान ली और लश्कर ए तैयबा को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। जिससे पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की और अभी भी वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है, हालांकि भारत की तीनों सेनाओं पाकिस्तान को मुंह तोड़ जबाव दिया है।