Breaking News

वाराणसी: महिला दिवस पर विश्वनाथ मंदिर में महिलाओं को मिला VIP ट्रीटमेंट     |   IND vs NZ: टीम इंडिया का बड़ा फैसला, फाइनल में नहीं होगा कोई बदलाव     |   मौलाना की टिप्पणी के बाद UP के कई जिलों में लोगों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस मुख्यालय हुआ अलर्ट     |   बिहार: निशांत कुमार ने जेडीयू की सदस्यता ली, एक्टिव पॉलिटिक्स में हुई एंट्री     |   रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज पर जानलेवा हमला, हुए जख्मी     |  

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाकर्मियों की माओवादियों से मुठभेड़, शीर्ष माओवादी कमांडरों समेत 12 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली मंगदू और माडवी हितेश समेत 12 पुरुष और पांच महिलाएं मारी गई हैं।
सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया, "इस मुठभेड़ में पांच महिला नक्सलियों समेत 12 नक्सली मारे गए हैं। मारे गए माओवादियों में कोंटा क्षेत्र के सामुदायिक प्रभारी वेट्टी मंगदू, कोंटा क्षेत्र के सामुदायिक सचिव माडवी हितेश और अन्य कोंटा क्षेत्र के माओवादी शामिल हैं।"

पुलिस ने मुठभेड़ वाली जगह से एके-47, इंसास और सेल्फ-लोडिंग राइफलों समेत भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। मंगदू और हितेश कई माओवादी घटनाओं में शामिल थे, जिनमें पिछले साल जून में कोंटा क्षेत्र में हुआ आईईडी विस्फोट भी शामिल है, जिसमें तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कोंटा) आकाश राव गिरेपुंजे शहीद हो गए थे। नौ जून को डोनड्रा गांव के पास एक पत्थर की खदान में नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक आईईडी के विस्फोट में गिरेपुंजे की मौत हो गई और दो अन्य पुलिस अधिकारी घायल हो गए।