प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज को बुधवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, "मैं छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी वीरता और उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने स्वराज्य की नींव रखी तथा पीढ़ियों को साहस और न्याय के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘वह हमें एक मजबूत, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।’’ शिवाजी का जन्म 1630 में हुआ था। शिवाजी ने अपना साम्राज्य स्थापित करने के लिए मुगलों सहित अपने समय के कई मुस्लिम राजाओं से जंग की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
You may also like
Gold Silver Price: चांदी की कीमत में गिरावट, सोने की कीमत में 2200 रुपये का इजाफा.
UP: अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, दुबई से ठगी सीखकर लौटे दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार.
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का 17 से 19 फरवरी तक भारत दौरा.
असम की नई वोटर लिस्ट से गायब हुए 2.4 लाख नाम, चुनाव आयोग ने जारी की फाइनल लिस्ट.