राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार शाम यहां पहुंचीं और वह आज 18वें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन के समापन समारोह में भाग लेंगी। मुर्मू कार्यक्रम के दौरान 27 प्रतिष्ठित लोगों को प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार से सम्मानित करेंगी और दोपहर तीन बजे से साढ़े चार बजे के बीच भाषण देंगी। इसके अलावा वे कार्यक्रम स्थल पर आयोजित प्रदर्शनियों को भी देखेंगी।
विदेश मंत्रालय और ओडिशा सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन आठ जनवरी को शुरू हुआ और आज इसका समापन होगा। सम्मेलन का विषय ‘विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान’ है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भुवनेश्वर पहुंचीं, प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होंगी
You may also like
नैनीताल में ब्रिटिशकालीन स्कूल की इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं.
Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब के मालिक अजय गुप्ता पुलिस हिरासत में.
नोएडा पुलिस ने फर्जी नौकरी रैकेट का किया भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार.
MP में दर्दनाक हादसा, बम स्क्वॉड की गाड़ी ट्रक से टकराई, चार की मौत.