Breaking News

ईरान ने किया एयरक्राफ्ट करियर 'अब्राहम लिंकन' पर मिसाइल अटैक का दावा; US बोला- खतरा किया नाकाम     |   पाकिस्तान के कई शहरों में घुसे अफगान ड्रोन, तालिबान ने चंद घंटों में किया एयरस्ट्राइक का पलटवार     |   शेयर मार्केट धड़ाम... निफ्टी 180 अंक गिरा, सेंसेक्स 588 अंक लुढ़का     |   रूसी कच्चे तेल को अमेरिका की मंजूरी के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई     |   अमेरिकी एयरस्ट्राइक में ईरानी शिक्षक की मौत     |  

चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियां अंतिम चरण में, सुरक्षा व्यवस्था भी हुई चाक-चौबंद

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर शासन के आलाधिकारी लगातार चारों धाम पहुंच कर स्थिति का जायजा ले रहे है। 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद चारधाम यात्रा 2025 की शुरुआत हो जाएगी। शनिवार को उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की चारधाम यात्रा का निरीक्षण करने पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान का अधिकारियों से ब्यौरा लिया। निरीक्षण लेने पहुंचे मुख्य सचिव ने बताया यात्रा के तहत सभी विभागों ने अपना कार्य पूरा कर लिया है । 

वहीं सभी एसएसपी और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वह श्रद्धालुओं को केंद्रित करके सभी व्यवस्थाएं यात्रा से पहले पूर्ण कर ले। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को देखते हुए चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्थाओं को और चाक चौबंद किया गया है। जिसके तहत अतिकृत फोर्स की तैनाती की गई है। अब देखना होगा क्या आलाधिकारियों द्वारा ली जा रही चारधाम यात्रा की व्यवस्था आने वाले समय में कितनी पुख्ता देखने को मिलेगी।