Breaking News

यूपी BJP अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी     |   ट्रंप, क्लिंटन और बिल गेट्स के साथ Jeffrey Epstein, 19 नई तस्वीरें जारी     |   दिल्ली: कालकाजी में एक ही परिवार के तीन लोग फांसी पर लटके मिले     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू होगा     |   महाराष्ट्र के बीड में मंजरसुम्बा घाट पर डीजल टैंकर में जबरदस्त धमाका हुआ     |  

PM मोदी ने IMD के 150वें स्थापना दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग के 150वें स्थापना दिवस समारोह पर आयोजित प्रदर्शनी का दौरा किया। पीएम मोदी भारत मौसम विज्ञान विभाग के 150वें स्थापना दिवस पर "मिशन मौसम" लॉन्च करने वाले हैं।

"मिशन मौसम" का उद्देश्य अत्याधुनिक मौसम निगरानी प्रौद्योगिकियों और प्रणालियों को विकसित करके, उच्च क्षमता वाले वायुमंडलीय अवलोकनों, अगली पीढ़ी के राडार और उपग्रहों और उच्च-प्रदर्शन वाले कंप्यूटरों को लागू करके 'मौसम के लिए तैयार और जलवायु-स्मार्ट' राष्ट्र का लक्ष्य हासिल करना है। प्रधानमंत्री जलवायु परिवर्तन अनुकूलन के लिए आईएमडी विजन-2047 दस्तावेज़ भी जारी करेंगे।