Breaking News

ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम- 'बातचीत करो वरना बड़ी कार्रवाई के लिए रहो तैयार'     |   गुजरात में ATS की कार्रवाई, ISIS से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार     |   बिहार के CM सम्राट चौधरी का आज दिल्ली दौरा, PM मोदी से होगी मुलाकात     |   लखनऊ: टेरर फंडिंग पर ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 8 बैंक खाते सीज     |   यूपी में ‘आधी आबादी’ के हक की लड़ाई के लिए प्रोटेस्ट, CM योगी करेंगे अगुवाई     |  

उत्तराखंड के बाजपुर में बंदरों का आतंक, 80 बंदरों को पकड़कर वन क्षेत्र में छोड़ा गया

उत्तराखंड के बाजपुर में बंदरों के बढ़ते आतंक को रोकने के लिए नगर पालिका ने अभियान चलाया है। आगरा से आई एक टीम ने नगर पालिका क्षेत्र से करीब 80 बंदरों को पकड़ा और उन्हें गड़प्पू वन क्षेत्र में छोड़ दिया। नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने बताया कि चीनी मिल, केशव नगर और गांधी नगर जैसे इलाकों से लगातार शिकायतें आ रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि जहां-जहां से बंदरों की शिकायतें मिलेंगी, वहां टीम को भेजा जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए काशीपुर की एक एनजीओ से बात की गई है और जल्द ही इस पर भी काम शुरू होगा।