हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में मेगा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। सोहना चौक और सेक्टर 52 में खुद सफाई करते हुए उन्होंने लोगों को स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव मदद करेगी ताकि गुरुग्राम को स्वच्छता रैंकिंग में नंबर वन बनाया जाए। 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा भी चलेगा, जिसमें वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर और खेलकूद कार्यक्रम भी होंगे। उन्होंने सामाजिक संगठनों, आरडब्लूए और व्यापारियों का सहयोग सराहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2014 से स्वच्छ भारत मिशन अभियान शुरू किया गया था। उनके कुशल नेतृत्व में पूरे देश में स्वच्छता अभियान जन आंदोलन बन रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि यह सभी प्रदेशवासियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। अपने घर, अपनी गली, अपने मोहल्ले व वार्ड की सफाई रखते हुए सभी स्वच्छता के इस पुनीत अभियान में भागीदार बनें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से हरियाणा में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसमें स्वच्छता, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर, खेलकूद जागरूकता गतिविधियों के साथ जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक बदलाव में अहम भूमिका निभाएंगे। प्रदेश में सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री ने मेरा गुरुग्राम-स्वच्छ गुरुग्राम अभियान में सहयोगी बनने के लिए सामाजिक संगठनों सहित आरडब्लूए, व्यापारिक संगठनों का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया।