Breaking News

यूपी BJP अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी     |   ट्रंप, क्लिंटन और बिल गेट्स के साथ Jeffrey Epstein, 19 नई तस्वीरें जारी     |   दिल्ली: कालकाजी में एक ही परिवार के तीन लोग फांसी पर लटके मिले     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू होगा     |   महाराष्ट्र के बीड में मंजरसुम्बा घाट पर डीजल टैंकर में जबरदस्त धमाका हुआ     |  

महाराष्ट्र निकाय चुनावों की मतगणना की तारीख में बड़ा बदलाव, एग्जिट पोल पर भी रोक

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के पहले चरण के नतीजे 3 दिसंबर को नहीं किए जाएंगे। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने मंगलवार एक आदेश में कहा कि चुनाव आयोग 3 दिसंबर की बजाए 21 को नतीजे घोषित करे। निकाय चुनावों के पहले चरण में मंगलवार को वोट डाले गए थे। इनमें राज्य नगर पंचायत और नगर परिषद शामिल हैं, लेकिन महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने वोटिंग से ठीक दो दिन पहले 24 स्थानीय निकायों में वोटिंग की तारीख बदल दी थी। आयोग के इस फैसले से यहां चुनाव टल गए थे। अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने मतगणना की नई तारीख तय कर दी है। इस फैसले की वजह यह ही कि अगर 3 दिसंबर को नतीजे आते, तो 24 स्थानीय निकाय जहां पर वोटिंग 20 को होगी, वहां के मतदाता प्रभावित हो सकते थे।

बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) को सभी स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना तीन दिसंबर के बजाय 21 दिसंबर को कराने का मंगलवार को निर्देश दिया है। अदालत ने 20 दिसंबर तक ‘एग्जिट पोल’ पर भी रोक लगा दी। हाईकोर्ट यह निर्देश उस समय पर आया, जब राज्य में 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मंगलवार को वोटिंग चल रही थी। एसईसी ने पिछले सप्ताह 24 स्थानीय निकायों के लिए चुनाव की तिथि पुननिर्धारित करते हुए 20 दिसंबर तय की थी। हाईकोर्ट एसईसी के 29 नवंबर के संशोधित कार्यक्रम को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था। याचिकाओं में से एक में चंद्रपुर नगर परिषद के एक संभाग में चुनाव को 20 दिसंबर तक स्थगित किए जाने को चुनौती दी गई थी। संशोधित कार्यक्रम में शेष 26 वार्ड के लिए मतदान और परिणामों की घोषणा तथा मतगणना को मूल कार्यक्रम के अनुसार जारी रखने की अनुमति दी गई है।