Breaking News

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के प्रश्नावली की अधिसूचना जारी     |   गृह मंत्री अमित शाह बोले- झारखंड में 1 करोड़ का इनामी नक्सली ​​पतिराम मांझी ढेर     |   PM नरेंद्र मोदी ने डोडा हादसे पर दुख जताया, ‘हमने अपने बहादुर जवानों को खो दिया’     |   प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर राहुल नवीन आधिकारिक दौरे पर कोलकाता पहुंचे     |   शिक्षा मंत्रालय ने IIT कानपुर स्टूडेंट्स सुसाइड मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित की     |  

Mahakumbh 2025 : अब तक 55.56 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, लोगों का स्नान के लिए आना जारी

महाकुंभ 2025 में तीर्थ क्षेत्र में पवित्र स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, 18 फरवरी तक 55.56 करोड़ से अधिक लोगों ने पवित्र स्नान किया है। आज सुबह 8 बजे तक 30.94 लाख से अधिक लोगों ने पवित्र स्नान किया। प्रयागराज महाकुंभ में 18 फरवरी तक 55.56 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है। आज सुबह 8 बजे तक 30.94 लाख से अधिक लोगों ने पवित्र डुबकी लगाई है। यह जानकारी यूपी सूचना विभाग ने दी है।

महाकुंभ नगर में उत्तर से दक्षिण भारत तक के लोगों का उत्साह चरम पर है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल, उप मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद, सांसद, फिल्म अभिनेत्री आदि त्रिवेणी तट पर पहुंचे। संगमनगरी पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण ने स्नान के बाद कहा कि दुनिया के सबसे बड़े समागम को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ की संकल्पना को साकार किया है। वहीं, अभिनेत्री जूही चावला भी महाकुंभ नगर पहुंचीं। कहा, यह मेरी जिंदगी की सबसे मनोहारी सुबह है। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने महाकुंभ में पहुंचने पर कहा कि हमारी भाषा और संस्कृति अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन हमारा धर्म एक है। महाकुंभ के आयोजन के लिए मैं योगी सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। 

आज महाकुभ का 38वां दिन है। भले ही मेले की समाप्ति का दिन निकट आ रहा है लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही। प्रयागराज में लंबे-लंबे जाम की खबरों के बीच लोग तीर्थराज का रुख कर रहे हैं और संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे है।