Breaking News

दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच के घेरे में घिरी अल फलाह यूनिवर्सिटी की वेबसाइट डाउन     |   कर्नाटक HC आज BS येदियुरप्पा के खिलाफ पॉक्सो केस रद्द याचिका पर फैसला सुनाएगा     |   SC ने कर्नाटक में कावेरी नदी पर मेकेदातु बांध के खिलाफ तमिलनाडु की याचिका खारिज की     |   अमित शाह की डेढ़ घंटे चली हाई लेवल मीटिंग खत्म, IB-NIA सहित कई अधिकारी रहे मौजूद     |   IND Vs SA टेस्ट: टीम तय करेगी एक स्पिनर या 3 ऑलराउंडर के साथ खेलना- शुभमन गिल     |  

मध्य प्रदेश: पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में लिया हिस्सा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने रविवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भस्म आरती में भाग लिया। पारंपरिक भगवा वस्त्र पहने, धवन सुबह-सुबह मंदिर पहुंचे और सभी भक्तों के साथ भस्म आरती में भाग लिया। महाकालेश्वर में भस्म आरती सुबह होने वाला अनुष्ठान है, जिसे आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। यहा भक्त भगवान महाकाल के दिव्य दर्शन के लिए आते हैं। अनुष्ठान के दौरान, धवन मंदिर के नंदी हॉल खंड में दूसरे भक्तों के साथ प्रार्थना में शामिल हुए। भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हाल ही में धवन से मिले मार्गदर्शन के बारे में बताया था। उन्होंने अपने क्रिकेट सफर पर इस अनुभवी खिलाड़ी के असर के बारे में बताया।