जम्मू कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने ‘सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल’ और हाल ही में दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट के सिलसिले में घाटी में कई जगहों पर छापेमारी की। काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) वर्तमान में 13 जगहों पर छापेमारी कर रही है। पूछताछ के लिए लगभग 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है और कई डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।