Breaking News

PM नरेंद्र मोदी ने डोडा हादसे पर दुख जताया, ‘हमने अपने बहादुर जवानों को खो दिया’     |   प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर राहुल नवीन आधिकारिक दौरे पर कोलकाता पहुंचे     |   शिक्षा मंत्रालय ने IIT कानपुर स्टूडेंट्स सुसाइड मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित की     |   फोन टैपिंग केस: SIT ने BRS नेता रामा राव को 23 JAN को पेश होने के लिए नोटिस भेजा     |   भाजपाइयों का ‘सनातन के समापन’ का सपना कभी पूरा नहीं होगा, अखिलेश यादव का X पोस्ट     |  

भारतीय मूल्यों को संजोने वालों के लिए बहुत खास दिन है: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को प्रयागराज में महाकुंभ शुरू होने के साथ ही इसे भारतीय मूल्यों और संस्कृति को संजोने वालों के लिए बेहद खास दिन करार दिया और कहा कि ये विशाल धार्मिक आयोजन भारत की कालातीत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा कि पौष पूर्णिमा पर पवित्र स्नान के साथ ही आज से प्रयागराज की पुण्यभूमि पर महाकुंभ का आरंभ हो गया है।

उन्होंने कहा, "हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़े इस दिव्य अवसर पर मैं सभी श्रद्धालुओं का हृदय से वंदन और अभिनंदन करता हूं। भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का ये विराट उत्सव आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे, यही कामना है।"

उन्होंने एक और पोस्ट में कहा, "भारतीय मूल्यों और संस्कृति को संजोने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक बहुत ही खास दिन! महाकुंभ 2025 प्रयागराज में शुरू हो रहा है, जिसमें अनगिनत लोग आस्था, भक्ति और संस्कृति के पवित्र संगम में एक साथ आते हैं। महाकुंभ भारत की कालातीत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है और आस्था और सद्भाव का जश्न मनाता है।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें प्रयागराज में आए श्रद्धालुओं को देखकर खुशी हो रही है, यहां अनगिनत लोग आ रहे हैं, पवित्र डुबकी लगा रहे हैं और ईश्वर से आशीर्वाद मांग रहे हैं। उन्होंने तीर्थयात्रियों और सैलानियों के शानदार प्रवास की कामना की।