बारिश के मौसम में कपड़े सुख नहीं पाते है। गीले रहने के कारण अक्सर कपड़ों से सीलन और बदबू आने लगती है। आज हम आपको कुछ आसान घरेलू उपाय बताएंगे जिनसे आप कपड़ों की बदबू दूर कर सकते हैं।
गीले कपड़ों की बदबू दूर करने के उपाय
-
सिरका (Vinegar) का इस्तेमाल करें
कपड़े धोते समय आखिरी बार कुल्ला (rinse) करते वक्त ½ कप सफेद सिरका डाल दें। सिरका बदबू और बैक्टीरिया दोनों खत्म करता है। -
बेकिंग सोडा
वॉशिंग मशीन या पानी में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर कपड़े धोएं। इससे कपड़ों की गंध चली जाएगी और ताजगी आएगी। -
धूप में सुखाना
अगर थोड़ी देर के लिए भी धूप निकलती है तो कपड़ों को धूप में जरूर डालें। सूरज की रोशनी से बदबू और कीटाणु दोनों दूर हो जाते हैं। -
नींबू का रस
नींबू का रस पानी में मिलाकर कपड़ों को कुछ देर भिगो दें। इससे न सिर्फ बदबू जाएगी बल्कि कपड़े फ्रेश महकेंगे। -
इस्त्री (Iron) करना
हल्की नमी वाले कपड़ों पर इस्त्री करने से बदबू भी कम होगी और कपड़े ताजगी भरे लगेंगे। -
फैब्रिक कंडीशनर
वॉशिंग में फैब्रिक कंडीशनर डालने से कपड़ों में अच्छी खुशबू बनी रहती है।