Breaking News

जनसंख्या असंतुलन और सांप्रदायिक तनाव पर सख्ती, राजस्थान में डिस्टर्ब एरिया एक्ट लाने का कैबिनेट फैसला     |   इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने पर जताई सहमति     |   महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया     |   भारत-ईयू व्यापार समझौता अंतिम चरण में, अगले कुछ दिनों में डील पूरी होने की संभावना- स्पेन के विदेश मंत्री     |   दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण केस में SC सख्त, अवैध निर्माण पर निगरानी को लेकर HC पर उठाए सवाल     |  

नैनीताल में ब्रिटिशकालीन स्कूल की इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

उत्तराखंड के नैनीताल के मल्लीताल इलाके में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल की ब्रिटिशकालीन इमारत आग लगने से जलकर खाक हो गई। आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, ये आग संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। नैनीताल के उप-मंडल मजिस्ट्रेट नवाजिश खालिक ने बताया कि प्रशासन को शाम करीब साढ़े सात बजे इमारत में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार ने बताया कि इमारत पूरी तरह लकड़ी से बनी होने के कारण आग बहुत तेजी से फैली। आग पर काबू पाने के लिए नैनीताल के अलावा भीमताल और भवाली से भी दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ीं। ये इमारत आलोक शाह नाम के व्यक्ति की थी और इसमें स्कूल, एक टेंट हाउस और एक होटल था। आग इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर लगी थी। सूचना मिलने के बाद, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की एक टीम मौके पर पहुंची और वहां रहने वाले स्कूल प्रिंसिपल के परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। खालिक ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉल के जरिए स्थिति का जायजा लिया।